Home / Odisha / प्रेम विवाह के बाद गर्भवती की मौत, हत्या की आशंका

प्रेम विवाह के बाद गर्भवती की मौत, हत्या की आशंका

तालचेर. प्रेम विवाह के बाद गर्भवती की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना तालचेर मुख्यालय के अंतर्गत धामरपुर पंचायत के सरेलो गांव की है. बताया गया है कि सरेल गांव के रवि नारायण बेहरा की 25 वर्षीय बेटी सस्मिता से दो साल पहले अनुगूल जिले के बेंतपुर गांव के दुर्गाचरण परिडा के बेटे चितरंजन परिडा ने पुराने ठकुरानी मंदिर में प्रेम विवाह किया. स्वैच्छिक विवाह को बाद में परिवार द्वारा अनुमोदित किया गया था. इस बीच दुल्हन की मौत हो गई. इस घटना पर ससुर का कहना है कि उसकी बहू ने ऊपर की सीढ़ियों पर आत्महत्या की है, जबकि पिता रवि नारायण बेहरा का कहना है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया है. इस मामले में तालचेर थाना में बेहरा एक लिखित शिकायत दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …