Home / Odisha / विवादों में घिरे तीन चर्चित चेहरों को मंत्रिमंडल में नहीं मिला स्थान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विवादों में घिरे तीन चर्चित चेहरों को मंत्रिमंडल में नहीं मिला स्थान

भुववेश्वर. नवीन पटनायक के नये मंत्रिमंडल ने आज जहां शपथ ग्रहण किया, वहीं तीन विवादित मंत्रियों को पुनः मंत्रिपरिषद में स्थान नहीं मिल पाया है. ये मंत्री हैं प्रताप जेना, डा अरुण साहू व कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र. विवादों में घिरे रहने वाले इन तीनों मंत्रियों को नवीन पटनायक ने इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया. अभी तक राज्य में पंचायतीराज व शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रताप जेना पर माहांगा डबल मर्डर मामले में आरोप लगा था. इस मामले में मंत्री प्रताप जेना के शामिल होने का आरोप लगा कर विपक्षी पार्टियों ने अनेक बार आंदोलन किया था. इसी तरह छोटी बच्ची परी की हत्या के मामले में विपक्षी पार्टियों ने अब तक राज्य के कृषि मंत्री डा अरुण साहू के शामिल होने का आरोप लगाया था. विपक्षी पार्टियों ने इसे लेकर राज्य में पदयात्रा से लेकर अनेक प्रकार से आंदोलन की थी. इसी तरह ममिता मेहेर हत्या मामले को लेकर राज्य के गृह राज्य मंत्री कैप्टन दिव्य़शंकर मिश्र पर आरोप लगा था. लगातार एक माह तक उनकी बर्खास्तगी को लेकर आंदोलन किया गया था. मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों के आंदोलन के दौरान इन तीनों नेताओं को मंत्रिमंडल से हटाय़ा नहीं था, लेकिन इस बार इन तीनों को बाहर कर दिया. माना जा रहा है कि मुख्ययमंत्री इन तीन नेताओं को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर बदनामी नहीं लेना चाहते थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …