Home / Odisha / वरिष्ठ समाजसेविका संपत्ति मोड़ा हुई सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेविका संपत्ति मोड़ा हुई सम्मानित

  • सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश वर्मा ने किया सम्मानित

कटक : कटक की जानी-मानी सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं बीजू जनता दल महिला मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती संपत्ति मोड़ा को सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने उनके निवास स्थान पहुंच उनको सम्मानित किया. श्रीमती संपत्ति मोड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. कटक शहर ही नहीं भारत के कोने कोने में इन दिनों मोड़ा मां के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी हैं. गौरतलब है कि पश्चिम उड़ीसा का सुप्रसिद्ध जय प्रकाश हॉस्पिटल की दूसरी वर्षगाठ पर श्रीमती संपति मोड़ा को सम्मानित अतिथी के रूप में आमंत्रित किया गया था. किसी पारिवारिक कारणवश राउरकेला नही आने की वजह से रविवार को सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के द्वारा कटक में संपति माड़ा के निवास स्थान में समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …