Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के नये छह पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के नये छह पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 6 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से 4 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 2 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 74 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,718 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.05 प्रतिशत है. जानकारी के अनुसार, कटक जिले में 1, खुर्दा जिले में 2, संबलपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 1, स्टेट पूल में 1 नया कोराना पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …