-
ओडिशा के मुद्दों पर हुई चर्चा, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नहीं हुई बात
भुवनेश्वर/नई दिल्ली. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हालांकि उन्होंने इस भेंट को एक औपचारिक करार दिया. पत्रकारों को जानकारी देते हुए पटनायक ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी. मैं पिछले दो वर्षों में महामारी के कारण प्रधानमंत्री से नहीं मिल सका था. इसलिए मैं आज उनसे मिला. उन्होंने कहा कि हमने ओडिशा के संबंध में कई मुद्दों पर चर्चा की. पत्रकारों से बातचीत खत्म करते समय पटनायक ने एक बात स्पष्ट कर दी कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा नहीं हुई.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
