Home / Odisha / ग्रामीण विकास विभाग सड़क निर्माण के बारे में सूचना देने के लिए शुरू करे वेबसाइट

ग्रामीण विकास विभाग सड़क निर्माण के बारे में सूचना देने के लिए शुरू करे वेबसाइट

भुवनेश्वर. ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कराये जा रहे विभिन्न सड़कों के निर्माण के काम को लेकर जानकारी देने हेतु वेबसाइट तैयार कराये. विधानसभा में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स़डकों के निर्माण के संबंध में जानकारी न मिल पाने के संबंध में विधायकों द्वारा सवाल उठाये जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने ग्रामीण विकास मंत्री सुशांत सिंह को यह सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि आईटी के इस युग में लोगों को जानकारी देने हेतु वेबसाइट तैयार किया जाना चाहिए, जिसमें किन सड़कों का निर्माण का काम हो रहा है और उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में जानकारी दी जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों के विधायकों को जिलावार बुलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए मंत्री सुशांत सिंह काम करें.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …