Home / Odisha / ब्रेक फेल से हुआ हादसा, चालक ने यात्रियों को दी थी सूचना

ब्रेक फेल से हुआ हादसा, चालक ने यात्रियों को दी थी सूचना

बस के चालक ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर इलाके से पर्यटकों को पहले कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी ले गया था. इसके बाद बस विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी. बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे. चालक ने दावा किया कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई. उसने बताया कि हम शाम लगभग 7.30 बजे दरिंगबाड़ी से निकले और कलिंग घाट से पहले हमने खाना खाया. घाट से नीचे आते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया और मैंने यात्रियों को इसकी सूचना दी. कई बिजली के खंभों से टकराने के बाद बस पलट गई.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …