बारिपदा. मयूरभंज जिले के रायरंगपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के हाटबदरा में मंगलवार को एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और 20 लाख रुपये लूट लिये गये. कथित तौर पर चार बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के दो कारोबारियों पर तीन राउंड फायरिंग की और लूटपाट कर फरार हो गये. फायरिंग में एक व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. सूचना मिलते ही मयूरभंज पुलिस ने रायरंगपुर के सभी पड़ोसी राज्य की सीमाओं को सील कर दिया और बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
