भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल आठ नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से पांच व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि तीन स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 90 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार को दी. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,537 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य में कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.06 प्रतिशत है. राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288387 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279118 हो गई है. बालेश्वर जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 4, नुआपड़ा जिले में 1 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना पाजिटिव पाया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
