Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 15 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 15 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288372 हो गई है. राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1279083 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 110 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 10 संगरोध से हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 4 जिले से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में दो, खुर्दा जिले में नौ संक्रमित की पहचान की गई है. संबलपुर जिले में 1 व सुंदरगढ़ जिले से 1 तथा स्टेट पुल से 2 संक्रमित मिले हैं. शेष 26 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …