-
किशन मोदी करेंगे सभा की अध्यक्षता
-
विभिन्न कार्यक्रमों को चलाने और ना चलाने तथा नई परियोजनाओं को लेकर होगी चर्चा

कटक- मारवाड़ी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक 23 फरवरी को आयोजित होगी. पहली कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष किशन मोदी की अध्यक्षता में आगामी दिनांक 23.2. 2020, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से काठगढ़ा साही स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित होगी. यह सूचना मीडिया प्रभारी कैलाश प्रसाद सांगानेरिया ने दी है. सभी कार्यकारिणी सदस्य, परामर्शदाता गण,नारी शक्ति, तरुण युवा साथीगण से इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है. बताया जाता है कि इस बैठक में विगत सालों से कटक मारवाड़ी समाज की चल रही कई परियोजनाओं और कार्यक्रम को आगामी दिनों में जारी रखा जाये या नहीं तथा आगामी सालों के लिए समाजहित, देशहित के अनुरूप कई एक नए कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी. सभासदों की भावना, चर्चा के अनुरूप कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे. कैलाश सांगरिया ने बताया कि मीडिया के अलावा सभी सदस्यों को एसएमएस एवं फोन द्वारा भी शीघ्र ही सूचना दी जाएगी. कटक मारवाड़ी समाज में अपने सभी परामर्शदाता, कार्यकारिणी सदस्य, नारी शक्ति की सदस्यों, एवं तरुण साथी से आग्रह किया है कि वह कार्यक्रम में निर्धारित समय पर शामिल होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें.

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
