Home / Odisha / मालकानगिरि में प्रजा कोर्ट में पिटाई से व्यक्ति की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मालकानगिरि में प्रजा कोर्ट में पिटाई से व्यक्ति की मौत

  •  पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में

मालकानगिरि. ओडिशा के मालकानगिरि जिले में आयोजित एक प्रजा कोर्ट में की गयी पिटाई के कारण एक व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मालकानगिरि जिले के कालीमेला प्रखंड के कंगुरुकुंडा गांव में आज हुई. मृतक की पहचान पदिया मदकामी के रूप में बतायी गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ गुस्साये स्थानीय लोगों ने प्रजा कोर्ट के दौरान मदकामी पर जादू टोना करने का संदेह किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने इतना पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस बीच इस घटना की सूचना मिलते ही कालीमेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …