Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के तीन नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के तीन नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल तीन नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से दो व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि एक स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है. सक्रिय मामलों की संख्या 118 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,237 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोरोना परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.02 प्रतिशत है. बीते 24 घंटे के दौरान कटक में 1 तथा केंद्रापड़ा में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …