भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 7 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से 5 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 2 स्थानीय संपर्क में हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 132 है.
यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने आज ट्विट कर दी है. बताया गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,559 नमूनों का परीक्षण किया गया था. कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.05 प्रतिशत है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 1, कटक जिले में 1, गंजाम जिले में 2, खुर्दा जिले में 1, संबलपुर जिले में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
