संबलपुर। सासन स्थित विकास स्कूल मैदान में आयकर एकादश एवं प्रसार भारती एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। आयकर विभाग ने टॉस जीता और प्रसार भारती को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित बीस ओवर में प्रसार भारती की टीम ने 9 विकेट खोकर 91 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब पारी खेलने उतरी आयकर विभाग की टीम ने चार विकेट खोकर विजय के लक्ष्य को पार कर लिया। आयकर विभाग के विभूति साहू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान आयकर एवं प्रसार भारती के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
