पुरी. पुरी जिले के कोणार्क के वार्ड नंबर-4 स्थित श्रीराम मंदिर की दान पेटी को कल देर रात बदमाशों ने लूट लिया. बताया जा रहा है कि बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए और इसके बाद उन्होंने दान पेटी को तोड़ दिया तथा रुपये लेकर फरार हो गये. आज सुबह लोगों ने दान पेटी को टूटा हुआ पाया. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. शिकायत मिलने के बाद कोणार्क पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
