संबलपुर। रेंगाली के रामचंद्रनगर-पुरानबस्ती के पास हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका नाम कान्हा महाणा बताया गया है तथा वह रामचंद्रनगर का ही रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर रेंगाली पुलिस मौके पर पहुंची और आहत बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। रेंगाली पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
