Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के सात नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के सात नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 12 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से सात मामले संगरोध से हैं, जबकि पांच मामले स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित होने वालों से हैं. राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 166 है. यह जानकारी आज राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,225 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोरोना परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.08 प्रतिशत है.
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 2, कटक जिले में 1, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 4, नुआपड़ा जिले में 2 तथा स्टेट राज्य पूल में 1 नया कोरोना पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …