Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के आठ नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के आठ नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल आठ नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें से 5 व्यक्ति संगरोध से हैं, जबकि 3 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 161 है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,599 नमूनों का परीक्षण किया गया. कोरोना परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.05 प्रतिशत है. जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 1, कंधमाल जिले में 1, खुर्दा जिले में 3, मयूरभंज जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 1 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना संक्रमित पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …