-
राज्यपाल ने की फिल्म की प्रशंसा
भुवनेश्वर. राजभवन में रविवार को ओड़िया फिल्म परिचय की विशेष स्क्रिनिंग की गई. राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने इस फिल्म को देख कर इस फिल्म की प्रशंसा की. परिचय फिल्म के निर्माता व निर्देशक सात्यकी मिश्र ने इस अवसर पर फिल्म के बारे में जानकरी दी. फिल्म के सह निर्माता शुचिस्मिता मिश्र ने भी फिल्म के निर्माण की प्रेरणा के बारे में बताया. इस अवसर पर राज्यपाल ने फिल्म के निर्देशक सात्यकी मिश्र व फिल्म से जुड़े कलाकारों व टेक्निशियनों को सम्मानित किया. इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
