Home / Odisha / जाजपुर में बस पलटने से 20 यात्री घायल

जाजपुर में बस पलटने से 20 यात्री घायल

जाजपुर. जिले के बड़चना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर गांठी चौक के पास एक बस के पलटने से 20 यात्री घायल हो गये. हादसा कल देर रात को हुआ. घायलों में आठ लोगों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी का बड़चना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. बताया गया है कि चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह हादसा हुआ. बस कटक से केंदुझर जिले के जामदा जा रही थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …