Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 10 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 10 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 10 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 2 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288085 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1278814 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 92 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 6 संगरोध से हैं, जबकि 4 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 8 जिलों से हैं. खुर्दा जिले में सर्वाधिक तीन संक्रमितों की पहचान की गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर, भद्रक, कटक, केन्द्रापड़ा, नुआपड़ा, संबलपुर तथा सुंदरगढ़ जिले में 1-1 संक्रमित मिले हैं. स्टेट पुल से तथा शेष 22 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …