Home / Odisha / पुरी में सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

पुरी में सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

पुरी. जिले के अस्तरंग इलाके में आज सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, हादसा अस्तरंग कस्बे और नीमापड़ा से जोड़ने वाले मार्ग पर हुआ. यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है. इसमें एसयूवी एक बिजली के खंभे से टकराती हुई दिखाई दे रही है और फिर पांच लोगों के ऊपर से गुजर रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत भुवनेश्वर के राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने यह भी बताया है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …