भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 3 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288046 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1278789 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 80 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 7 संगरोध से हैं, जबकि 5 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 8 जिलों से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 3, जाजपुर जिले में 1 संक्रमित मिला है. खुर्दा जिले में 2, नुआपड़ा जिले में 1 संक्रमित की पहचान हुई है. रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 1 व सुंदरगढ़ जिले में 1 संक्रमित मिला है. स्टेट पूल से भी एक संक्रमित की पहचान की गई है. शेष 22 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
