-
गिरफ्तार
संबलपुर। नशे में चूर भतीजे ने सामान्य बहस पर कर दिया अपने चाचा की हत्या। यह घटना रेंगाली थाना अंतर्गत रंपेला गांव में घटित हुआ है। मृतक का नाम रविन्द्र गरडिया बताया गया है। मामले की खबर पाकर रेंगाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव से ही आरोपी सोमनाथ गरडिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में व्यवहृत पत्थर जब्त किया गया है। रेंगाली थाना प्रभारी सुरेशचंद्र साहू ने बताया कि सोमनाथ एवं रविन्द्र दोनों एक साथ ही रहते हैं। परसों रात दोनों ने बैठकर शराब पीया। इस दौरान पैसे की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद ही सोमनाथ तैश में आ गया और एक बड़े पत्थर से रविन्द्र के सिर पर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि रविन्द्र वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसपर हावी हो गया और पत्थर के ताबड़तोड़ वार से चाचा की हत्या कर दिया। हत्या के बाद लाश को अपने कमरे में ले गया और एक खटिया पर लिटा दिया। सुबह जब वह लाश के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तो लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दिया। ऐनवक्त पर पुलिस वहां पहुंची और सोमनाथ से पूछताछ आरंभ किया। पुलिसिया पूछताछ के दौरान सोमनाथ टूट गया और उसनने सारी हकीकत बयान कर दिया। रेंगाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
