-
मुख्यमंत्री के सचिव का झंकड दौरा
भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियान ने मंगलवार की सुबह जगतसिंहपुर जिले के झंकड देवी पीठ का दौरा किया. वहां पहुंच कर उन्होंने माता सारला की पूजार्चना करने के साथ-साथ इस मंदिर के विकास के संबंध में सेवायत, स्थानीय लोग व जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की.
झंकड ओडिशा के एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ है. मां सारला के आशीर्वाद से ही आदि कवि सारला दास ने यहां सारला महाभारत की रचना की थी. यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इस लिए इसका विकास होना जरुरी है. इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे मंदिर के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करे. इस अवसर पर जिलाधिकारी सुश्री पारुल पटवारी व जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
