भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नौ नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 3 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1288007 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढकर 1278750 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 80 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 5 संगरोध से हैं, जबकि 4 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 4 जिलों से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक जिले में 2 संक्रमित, खुर्दा जिले में 2 संक्रमित, संबलपुर जिले में 1 तथा सुंदरगढ जिले में 4 संक्रमित मिले हैं. शेष 26 जिलों में तथा स्टेट पूल से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
