Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के नौ नये मामले

ओडिशा में कोरोना के नौ नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नौ नये मामले सामने आये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287998 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1278737 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 84 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 5 संगरोध से हैं, जबकि 4 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 5 जिलों से हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 19,704 नमूनों का परीक्षण किया गया था. परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.04 प्रतिशत है. जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 1, जाजपुर जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 4 तथा स्टेट पूल में 1 कोरोना पाजिटिव पाया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …