भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नौ नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग का एक बच्चा भी शामिल है. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287968 हो गई है. राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढकर 1278687 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 104 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 5 संगरोध से हैं, जबकि 4 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 5 जिलों से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कटक जिले में 2 संक्रमित मिले हैं. इसी तरह केन्द्रापड़ा जिले में 1 संक्रमित की पहचान की गई है. खुर्दा जिले में दो संक्रमित मिले हैं. इसी तरह नुआपड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले में 1 संक्रमित पाये गये हैं. स्टेट पूल से 1 संक्रमित मिला है. इसके अलावा शेष 25 जिलों से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
