Home / Odisha / ओडिशा में 12 स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

ओडिशा में 12 स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा

भुवनेश्वर. पूरे ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर जारी है. सोमवार को उच्च तापमान के कारण लू की स्थिति बनी रही. यह जानकारी यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान कार्यालय ने दी. विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, ओडिशा में 12 स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. सोनपुर में दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, अनुगूल में 43.1 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 42.9 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर में 42.4 डिग्री सेल्सियस और बौध में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, पारलाखेमुंडी में अधिकतम दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, भवानीपाटणा में 40.6 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ में 40.5 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 40.3 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर में 40 डिग्री सेल्सियस और बारिपदा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, भुवनेश्वर और कटक शहर में दिन का तापमान क्रमशः 38.6 डिग्री सेल्सियस और 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …