Home / Odisha / आशाकर्मियों ने निकाला विशाल जुलुस, डीएम का सौंपा ज्ञापन

आशाकर्मियों ने निकाला विशाल जुलुस, डीएम का सौंपा ज्ञापन

संबलपुर। शुक्रवार को संबलपुर जिला में कार्यरत आशा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल जुलुस निकाला। जुलुस गंगाधर मंडप से आरंभ हुई और विभिन्न मार्गो से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन में तब्दिल हो गई। इस दौरान उनकी ओर से डीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी की मान्यता दिए जाने, मासिक 21 हजार रूपया वेतन प्रदान किए जाने, आशा दीदीयों का बीमा किए जाने, भत्ता दिए जाने समेत अन्य मौलिक सुविधाओं की मांग की गई है। जिला आशा कर्मी सामुख्य के बैनर तले  एवं प्रशांत पाढ़ी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में जिला के सैकड़ो आशा कर्मी शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …