Home / Odisha / केंदुझर में डैम में नहाते समय डूबने से युवक मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंदुझर में डैम में नहाते समय डूबने से युवक मौत

केंदुझर. जिले के जोड़ा कैंप हाटिंग में सोननदी चेक डैम के पास कल रात एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान जिले के जोड़ा उली हाटिंग निवासी सत्यब्रत दास के रूप में बतायी गयी है.
जानकारी के अनुसार, सत्यब्रत अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए बांध पर गया था. इसी दौरान वह डैम में डूब गया. इसकी सूचना मिलते ही दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. लगभग चार घंटे के बाद उसके शरीर का पता चला और रात 8 बजे उसे बाहर निकाला.
पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है और अन्य जानकारी का पता लगाने के लिए उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …