-
दो साल का होगा कार्यकाल
कटक. विकास नौलखा मारवाड़ी युवा मंच, कटक शाखा के अध्यक्ष चुने गये हैं. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. कटक शाखा कार्यालय में आयोजित वार्षिक महासभा में शाखा अध्यक्ष सचिन उदयपुरिया ने अपने संबोधन में किये गये कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया. सचिव किशोर आचार्य द्वारा शाखा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों द्वारा कार्यों की विवरणी प्रस्तुत की गई. सत्र 2022-23 के नये अध्यक्ष के चयन हेतु चुनाव अधिकारी युवा प्रकाश अग्रवाल (छोटू भाई) ने सत्र 2022-23 के अध्यक्ष पद हेतु युवा विकास नौलखा के नाम की घोषणा की.
पूर्व शाखा अध्यक्ष सुभाष केड़िया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकाश को अध्यक्ष पद का सपथ पाठ करवाया. अंत में शाखा सचिव किशोर आचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ. आयोजित वार्षिक साधारण सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग लाल चिमनका, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंद किशोर जोशी, पूर्व शाखा अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुभाष केडिया, विजय अग्रवाल एवं तकरीबन 50 युवा साथियों की उपस्थिति में आयोजित सभा सफल रही.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


