भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 59 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के 17 बच्चे शामिल हैं. राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 400 हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, नये मामलों में से 35 संगरोध से हैं और 24 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 43,986 नमूनों का परीक्षण किया गया था. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.13% है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 3, बलांगीर जिले में 2, कटक जिले में 4, देवगढ़ जिले में 1, गजपति जिले में 5, जाजपुर जिले में 3, खुर्दा जिले में 14, मयूरभंज जिले में 4, संबलपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 15 तथा स्टेट पूल में तीन नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
