Home / Odisha / उत्कल गौरव मधु बाबू को भारत रत्न देने की मांग

उत्कल गौरव मधु बाबू को भारत रत्न देने की मांग

भुबनेश्वर. उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग पर अभियान आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया गया. तिरुपति में रहने वाले लोगों ने भी अभियान का समर्थन किया है. ऑल लॉयर्स ग्रुप ओडिशा के सचिव लिंगराज साहू ने बताया कि मधु बाबू का पहला कर्म क्षेत्र कोलकाता था. इसलिए कोलकाता हाईकोर्ट से अभियान की शुरुआत की गई थी. उसके बाद मुम्बई, चेन्नई, अंडमान, पंजाब, उत्तराखंड आदि स्थानों पर अभियान चलाया गया. इसके बाद तिरूपति में अभियान हुआ. इस अभियान में ऑल लायर्स ग्रुप ओडिशा के सचिव समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने मधु बाबू को भारत रत्न देने की मांग बुलंद की तथा इसके लिए बड़े पैमाने अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई. इस मांग को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में भी अभियान चलाया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …