भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के नये 32 पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के छह बच्चे भी शामिल हैं. राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 559 हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर साझा की है. बताया गया है कि नये पाजिटिव मामलों में से 19 संगरोध से हैं और 13 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 43,419 नमूनों का परीक्षण किया गया था. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.07% है.
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 3, कटक जिले में 1, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 7, जाजपुर जिले में 6, केंद्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 2, मयूरभंज जिले में 2, नयागढ़ जिले में 1, संबलपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 5 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना संक्रमित पाया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

