भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 45 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं. कुल पाजिटिव मामलों में क्वारेंटाइन से 27 तथा स्थानीय संपर्क के 18 मामले शामिल हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी. जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 4, कटक जिले में 2, गजपति जिले में 5, गंजाम जिले में 11, जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 6, खुर्दा जिले में 1, कोरापुट जिले में 3, मयूरभंज जिले में 1, नवरंगपुर जिले में 1, नयागढ़ जिले में 1, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 1 और सुंदरगढ़ जिले में 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 38,498 नमूनों का परीक्षण किया गया था. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.11% है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

