भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 105 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के 22 बच्चे भी शामिल हैं. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 743 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, नये मामलों में से 64 संगरोध से हैं और 41 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 46,557 नमूनों का परीक्षण किया गया था. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.22% है.
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 6, बरगढ़ जिले में 2, बलांगीर जिले में 4, बौध जिले में 2, कटक जिले में 1, देवगढ़ जिले में 1, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 6, गंजाम जिले में 32, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 1, कंधमाल जिले में 2, केंद्रापड़ा जिले में 2, खुर्दा जिले में 5, कोरापुट जिले में 4, मयूरभंज जिले में 6, संबलपुर जिले में 4, सुंदरगढ़ जिले में 17 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना संक्रमित पाया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
