शैलेश कुमार वर्मा, कटक
नगर निगम चुनाव को लेकर इन दिनों कटक में चुनावी सरगर्गी बढ़ गई है. जगह-जगह सभाएं एवं डोर-डोर कैंपिंग भी आरंभ कर दिया गया है. इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी सुभाष सिंह को जीताने को लेकर बीजद अप्रवासी सामुख्य की ओर से महानदी विहार स्थित सेलिब्रेशन मंडप में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में लगभग 300 लोगों ने शामिल होकर बीजद प्रत्याशी सुभाष सिंह को जीताने के लिए निर्णय लिया. बीजद अप्रवासी सामुख्य के राज्य संयोजक नंदलाल सिंह के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रभात विश्वाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.
नंदलाल सिंह ने मंच संचालन करते हुए सभी अप्रवासियों भाइयों से निवेदन किया कि मेयर चुनाव में भारी मतों से सुभाष सिंह को वोट देकर विजय बनाएं. कटक चौद्वार के पूर्व विधायक प्रभात विश्वाल ने कटक में सुभाष सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भारी मतों से जीताने का निवेदन किया. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं मेयर प्रत्याशी सुभाष सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुझ पर विश्वास करके जो दायित्व दिया है जीतने के बाद मेरा मुख्य लक्ष्य कटक का विकास रहेगा. मंच पर उपस्थित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने उद्बोधन में मेयर प्रत्याशी सुभाष सिंह को जीताने का निवेदन किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


