Home / Odisha / अनुगूल और रायगड़ा में सड़क हादसे, पत्रकार समेत तीन की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अनुगूल और रायगड़ा में सड़क हादसे, पत्रकार समेत तीन की मौत

भुवनेश्वर. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में हुए दो सड़क हादसों में तीन की मौत हो गयी. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ये हादसे आज अनुगूल और रायगड़ा जिले में हुए हैं.
बताया गया है कि रायगड़ा जिले के गुड़ा गांव और मुनिगुड़ा के बीच एक हादसा हुआ. यहां ईंट लदा एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गयी. यह दोनों महिलाएं ईंटों से लदे ट्रैक्टर पर सवार थीं. मृतकों की पहचान मेराकीबंदली गांव की इलेम सिक्का और लेक नंद्रुका के रूप में बतायी गयी है.
अनुगूल जिले में कनिहा के पास एनएच-53 पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक पत्रकार की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुशांत ढल के रूप में हुई है. घटना में एक अन्य युवक शरत जेना गंभीर रूप से घायल हो गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …