भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 108 नये पाजिटिव मामले दर्ज किये हैं. इनमें 24 बच्चे भी शामिल हैं. राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 1,014 हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर साझा की है. जानकारी के अनुसार, नए मामलों में से 61 संगरोध से हैं और 43 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 48,294 नमूनों का परीक्षण किया गया था. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.21% है.
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 15, बलांगीर जिले में 5, बौध जिले में 1, कटक जिले में 2, देवगढ़ जिले में 1, गजपति जिले में 13, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 2, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 1, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 7, खुर्दा जिले में 10, कोरापुट जिले में 3, मयूरभंज जिले में 3, नवरंगपुर जिले में 2, नयागढ़ जिले में 1, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 16, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 12 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

