भुवनेश्वर. फर्जी डॉक्टर रमेश स्वाईं का अगले हफ्ते पॉलीग्राफ या लाई डिटेक्शन टेस्ट होना है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भुवनेश्वर के डीसीपी उमाशंकर दास ने पहले बताया था कि स्वाईं कई तथ्य छिपा रहा है और कमिश्नरेट पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगेगी. स्वाईं के खिलाफ अब तक 15 मामले दर्ज किए गए हैं. उसके वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है. आगे की जांच के लिए एक टीम जल्द ही राज्य से बाहर जा सकती है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

