ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के सोरडा थाना क्षेत्र के केशरा-रंगवाली चौक के निकट एक फाइनेंस कर्मचारी से हथियार दिखाकर एक लाख 37 हजार रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो लोग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को हथियार दिखाकर उनके पास से एक लाख 37 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया. इसके बाद उन्होंने सोरडा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज की है.
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
