भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 108 नये मामले पाये गये हैं. इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के 16 व्यक्ति शामिल हैं. इसके साथ ही कुल सक्रिय मामले 1,196 हो गया है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, नये मामलों में से 62 संगरोध से हैं और 46 स्थानीय संपर्क के मामले हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 46,156 नमूनों का परीक्षण किया गया. दैनिक परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) अब 0.23% है. अनुगूल जिले में 4, बालेश्वर जिले में 4, बरगढ़ जिले में 1, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 2, कटक जिले में 2, देवगढ़ जिले में 2, ढेंकानाल जिले में 1, गजपति जिले में 14, गंजाम जिले में 15, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 11, कलाहांडी जिले में 2, केंद्रापड़ा जिले में 7, खुर्दा जिले में 6, कोरापुट जिले में 5, मयूरभंज जिले में 6, संबलपुर जिले में 5, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 8 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
