Home / Odisha / केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू पुलिस के समक्ष पेश हुए
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू पुलिस के समक्ष पेश हुए

बारिपदा. राज्य सरकार के दो अधिकारियों पर हमले के एक मामले में केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू कल मयूरभंज पुलिस के समक्ष पेश हुए. जानकारी के अनुसार, मयूरभंज से लोकसभा सदस्य टुडू राज्य के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बारिपदा टाउन थाने की पुलिस के समक्ष पेश हुए थे. स्थानीय पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की रही है. हालांकि पुलिस ने इस दौरान उनके बयान को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया. पुलिस ने कहा कि जांच प्रक्रिया चल रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …