Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 9085 हुई

ओडिशा में कोरोना से और छह की मौत, कुल मौतों की संख्या 9085 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 9085 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में खुर्दा जिले में सर्वाधिक दो संक्रमितों की मौत हुई है. कटक, गंजाम, मयूरभंज व सुंदरगढ़ जिले में 1-1 मरीजों की मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 741 वाहन जब्त
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही 741 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 41,700रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …