भुवनेश्वर. श्री श्याम सेवा ट्रस्ट झारपड़ा, भुवनेश्वर की ओर से इस वर्ष श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव 14-15 मार्च को भुवनेश्वर में आयोजित होगा. 14 मार्च को सुबह:8.30 बजे लक्ष्मी सागर, दुर्गा मण्डप से श्री श्याम शोभा यात्रा निकलेगी और श्रीश्याम मंदिर झारपाड़ा पहुंचेगी. सायंकाल भजन संध्या का कार्यक्रम होगा. 15 मार्च को फाल्गुनी महोत्सव के तहत खाटुनरेश का फूलों से दिव्य श्रृंगार होगा. भक्त उनके दिव्य दर्शन करेंगे तथा सायंकाल कोलकाता से आमंत्रित मशहूर भजन गायिका मधु शर्मा बाबा की सेवा में भजन गायकी प्रस्तुत करेंगी. आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग पवन गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार डालमिया, चेतन टेकरीवाल और जितेन्द्र मोहन गुप्ता आदि देंगे. व्यवस्था से जुड़े सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
