Home / Odisha / तालचेर में लाइट ऑफ लाइफ ट्रष्ट का जागरुकता शिविर

तालचेर में लाइट ऑफ लाइफ ट्रष्ट का जागरुकता शिविर

तालचेर. स्थानीय प्रखंड़ अंतर्गत हाटतोटा स्थित युवराज उच्च विद्यालय परिसर में लाइट ऑफ लाइफ ट्रष्ट की ओर से शिक्षा जागरुकता एवं पोशाक आवंटन कार्यक्रम आयोजित किया गया. ट्रष्ट की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता सुमन स्वाईं की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में युवराज उच्चविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र पाणीग्राही, अतिथि लोकनाथ गायन एवं अंकिता दास उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को मदद पहुंचाना है, जो वित्तीय अभाव में बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते है. इस कार्यक्रम में कक्षा 8 से 10वीं तक के छात्रों को उन्हें पढ़ाई ना छोड़ने की शिक्षा दी गई. विद्यार्थीयों के लिए इस तरह से मदद पहुंचाने के लिए अभिभावकों ने ट्रष्ट के प्रति आभार जताया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …