भुवनेश्वर. गजपति जिले में मोहना थाना क्षेत्र के चंद्रगिरि के निकट जगन्नाथपुर चौक पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी है.
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव रस्सी से बंधा हुआ देखा. शव के बगल में एक हेलमेट पड़ा था. शव मिलने की सूचना मिलने पर मोहना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
