
टिटलागढ़. आरुष शर्मा मारवाड़ी युवा मंच, सेंट्रल शाखा टिटिलागढ़ के अध्यक्ष चुने गये हैं. आज दिनांक 09/02/2020 को मारवाड़ी युवा मंच, सेंट्रल शाखा टिटिलागढ़ का चुनाव सम्पन हुआ. आगामी सत्र 2020-21 के लिए इन्हें दुबारा अध्यक्ष पद का भार सौपा गया है.

इसके साथ-साथ युवा मिंटू शर्मा उपाध्यक्ष, युवा संस्कार अग्रवाल सचिव, युवा मोहित खेतान सहसचिव तथा युवा रोहित जैन कोषाध्यक्ष चुने गये हैं. यह जानकारी यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है. आरुष शर्मा ने दुबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सबका आभार जताया है. उन्होंने कहा कि वह सदैव सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे तथा विकास मूलक कार्यों पर उनका फोकस होगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
